Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में लुढ़का पारा, बढ़ेगी ठिठुरन; इन जिलों में घने कोहरे को...

उत्तराखंड में लुढ़का पारा, बढ़ेगी ठिठुरन; इन जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

देहरादून। दून समेत प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसका येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

साथ ही पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने के साथ सुबह-शाम कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है।

रविवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण देरी से पहुंच रहीं ट्रेन
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरा के चलते देहरादून से आना-जाना करने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने लगी है। जिसके चलते कई ट्रेन देरी से देहरादून पहुंच रही हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि देहरादून से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने तय समय पर रवाना हो रही हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि कोहरे के चलते कुछ ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments