Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सामान्य रहेगा मौसम, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

उत्तराखंड में सामान्य रहेगा मौसम, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में 15 सितंबर के बाद मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा। पौड़ी में बूंदाबांदी हुई, लेकिन अन्य जिलों में धूप खिली रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून धीमा पड़ा है। मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इस बीच सड़कों से मलबा हटाने का काम जारी है। गढ़वाल मंडल में अब भी 35 सड़कें बंद हैं और इससे 78 गांव प्रभावित हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,  अधि. न्यून.

देहरादून 33.7 22.1
उत्तरकाशी 25.8 17.4
मसूरी 22.3 15.5
टिहरी 25.0 16.6
हरिद्वार 35.6 24.5
जोशीमठ 22.5 15.8
पिथौरागढ़ 28.3 17.4
अल्मोड़ा 28.6 17.9
मुक्तेश्वर 22.2 14.3
नैनीताल 22.7 18.5
यूएसनगर 34.8 26.2
चम्पावत 27.2 17.6

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments