Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 16 अगस्त से खुलेंगे 6 से 8 तक के स्कूल

उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुलेंगे 6 से 8 तक के स्कूल

उत्तराखंड में 16 अगस्त से राज्य के छठी से लेकर आठवीं तक स्कूल खोले जाने हैं लिहाजा 4100 जूनियर हाई स्कूलों में सैनिटाइजर मास्क आदि सरकार मुहैया कराएगी। यही नहीं इन सभी स्कूलों में भोजन माताओं के लिए एप्रेन, हेड कवर और दस्ताने भी दिए जाएंगे। छठी से आठवीं स्तर के 5234 स्कूलों में से 4156 के लिए सरकार ने विशेष कोविड बजट जारी किया।

एसपीडी बंशीधर तिवारी द्वारा स्कूलों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन स्कूलों को छात्र संख्या के अनुसार 400 से एक हजार रुपये की विशेष ग्रांट दी गई है। एसपीडी ने बताया कि प्रथम चरण में दो अगस्त से नवीं से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए गए थे। अब दूसरे चरण में बाकी जूनियर स्कूलों को खोलना जा रहा है। सरकार ने कोविड-19 के मामले वह भविष्य की चेतावनी को देखते हुए पहले ही एसओपी जारी कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments