Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन शुरू,...

उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन शुरू, मुख्‍यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो गया। वैक्सीनेशन के पहले दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में बनाए गए कुल 75 केंद्रों पर 16100 व्यक्तियों को वैक्सीन लगई जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में वैक्सीनेशन की शुरुआत करी। देहरादून के राधा स्वामी सत्संग भवन मे कृष्णा गैरोला का पहला टीका लगा।

ऋषिकेश में पहले दिन सिर्फ 300 व्यक्तियों को ही टीकाकरण के लिए किया पंजीयन

कोरोना महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण महा अभियान में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की व्यवस्था शुरू की गई है। सोमवार को ऋषिकेश में देहरादून मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। प्रातः आठ बजे से ही यहां टीकाकरण के लिए युवाओं की आमद शुरू हो गई थी। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण का शेड्यूल स्लॉट बुक कराना अनिवार्य किया गया था।

इस केंद्र पर पहले दिन सिर्फ 300 व्यक्तियों को ही टीकाकरण के लिए पंजीयन किया गया। सोमवार को टीकाकरण के लिए यहां पहुंचे कई युवा ऐसे जिन्होंने टीकाकरण का शेड्यूल स्लॉट ही बुक नहीं किया था। वही पंजीकरण के तहत मिले स्लॉट की व्यवस्था को भी स्थानीय स्तर पर अचानक बदल दिया गया। टीकाकरण केंद्र की ओर से पंजीकृत युवाओं को टीकाकरण के लिए प्रतियां आवंटित की गई। जिस कारण व्यवस्था बनाने में अधिक समय लग गया। यहां साढ़े दस बजे तक वैक्सीनशन शुरू नहीं हो पाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments