Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 21 जून के आसपास मानसून दे सकता है दस्तक

उत्तराखंड में 21 जून के आसपास मानसून दे सकता है दस्तक

Uttarakhand weather Update: Monsoon 2020 may Reach near 21st june

देहरादून। उत्तराखंड में इस साल मानसून सीजन में बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। केरल में मानसून की दस्तक होने के बाद मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

अमूमन एक जून को केरल में दस्तक देने के बाद उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 21 दिन लगते हैं। इस वर्ष केरल मानसून अपने सही समय पर पहुंचा है। ऐसे में अगर बीच में सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ तो उत्तराखंड में भी 21 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे उत्तर भारत रीजन में मानसून की बारिश 102 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में पिछले साल तक मानसून सीजन में सामान्य तौर पर 1229.1 मिमी बारिश होती थी। इस वर्ष सामान्य बारिश 1191 मिमी तय की गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार भारत रीजन में मानसून अच्छा रहेगा।

28-29 सितंबर तक रहता है मानसून
बता दें कि उत्तराखंड में सामान्य मानसून सीजन एक जून से 28-29 सितंबर तक रहता है। ऐसे में मौसम विभाग उम्मीद जता रहा है कि इस बार भी अच्छी बारिश होगी। वहीं, राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली है। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments