Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित...

उत्तराखंड में 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अल्मोड़ा और देहरादून जिले में सात मौत बैकलॉग की दर्ज हुई हैं। वहीं, 2146 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 323483 पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 34804 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 330, नैनीताल में 261, पिथौरागढ़ में 252, हरिद्वार में 219, ऊधमसिंह नगर में 205, पौड़ी में 181, अल्मोड़ा में 178, चमोली में 153, उत्तरकाशी में 103, रुद्रप्रयाग में 98, बागेश्वर में 74, टिहरी में 51, चंपावत जिले में 41 संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में 24 घंटे में 81 कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में मौत का आंकड़ा 6201 हो गया है। वहीं, 6306 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में 272428 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 39177 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ होने से रिकवरी दर बढ़ कर 84.24 प्रतिशत हो गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments