Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले आए...

उत्तराखंड में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले आए सामने

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 250 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 22580 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर तीन, चमोली में पांच, चंपावत में पांच, देहरादून में 49, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 10, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में छह, टिहरी में सात, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 245 हो गई है। इनमें से तीन लाख 23 हजार 627 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 27397 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक चुल 7074 लोगों की जान जा चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments