Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 24000 रिक्त पदों को भरने का काम शुरू

उत्तराखंड में 24000 रिक्त पदों को भरने का काम शुरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 24,000 पदों को भरने का काम शुरू कर दिया है।

चंपावत दौरे में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उन्होंने प्रदेश में रिक्त पड़े लगभग 24,000 पदों को भरे जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि पदों की विज्ञप्तियां निकाले जाने का काम शुरू हो गया है और रविवार, 15 अगस्त को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 17 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह, विभिन्न पदों के लिए आगे भी विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार का संकल्प है कि बातें कम और काम ज्यादा।

धामी ने कहा कि उन्होंने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भी कहा है कि जितनी भी परीक्षाएं हो सकती हैं और रिक्त पद निकाले जा सकते हैं, वे निकाले जाएं और योग्यता के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ उन्हें भरा जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लाखों में है जबकि नौकरियां केवल हजारों में हैं और इसलिए स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम भी लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments