Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 55 फीसद कोरोना संक्रमित लोग हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में 55 फीसद कोरोना संक्रमित लोग हुए स्वस्थ

देहरादून। प्रदेश में कोरोना के नए मामले और रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या अब हर दिन लगभग एक रफ्तार से बढ़ रही है। शुक्रवार को 70 नए मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई तो 61 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक प्रदेश में कोरोना के 1728 मामले आ चुके हैं। जिनमें तकरीबन 55 फीसदी यानि 949 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव सात मरीज प्रदेश से बाहर जा चुके हैं, जबकि 23 की मौत हो चुकी है। वहीं, 749 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 1152 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड ब्वाय, निजी अस्पताल से रेफर एक प्रसूता समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरिद्वार में 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, बरेली, बिहार व नेपाल से लौटे लोगों के अलावा पूर्व में कोरोना संक्रमित आए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोग भी शामिल हैं। रुद्रप्रयाग में दिल्ली से लौटे चार व महाराष्ट्र से लौटे तीन लोग कोराना संक्रमित मिले।

ऊधमसिंहनगर में दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें पांच दिल्ली, एक मुंबई व एक मेरठ से लौटा व्यक्ति है। जबकि एक की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं चल पाई है। यहां पूर्व में होम क्ववारंटाइन में मरे एक महिला व एक पुरुष की भी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। चमोली में रायपुर, छत्तीसगढ़ व दिल्ली से लौटे तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। टिहरी में मुंबई से लौटे दो लोगों समेत तीन नए मामले आए हैं। शुक्रवार को 61 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। जिनमें 29 देहरादून, 20 रुद्रप्रयाग, आठ चंपावत व चार अल्मोड़ा से हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments