देहरादून। उत्तराखंड में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 7028 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 1942 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 52 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 325425 हो गई है। हालांकि, इनमें से 279516 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 33994 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक 6261 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 5654 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं।

