Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा सत्र में वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके विधायकों को...

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके विधायकों को मिलेगी छूट,विधायकों के आलावा किसी को भी प्रवेश नहीं,मीडिया भी रहेगा प्रतिबंधित।

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 23 से 27 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव  के अलावा शासन और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि करोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। पूरे विधानसभा को दिन में 2 बार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। प्रवेश लेने वाले विधायकों की थर्मल स्कैनिंग होगी। विधायकों के साथ कोई अन्य आगंतुक विधानसभा में प्रवेश नहीं कर पाएगा। दो डोज लगा चुके विधायकों को सत्र  में छूट दी जाएगी, इसके अलावा मीडिया को भी विधानसभा सत्र कवरेज की अनुमति नहीं होगी,सत्र में पहुंचने वाले को नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा

 

  उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके विधायकों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट से छूट दी जा सकती है।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों बातचीत में कहा कि विधानसभा इस बारे में विचार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग से विमर्श कर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले विधानसभा में सत्र की व्यवस्थाओं के सिलसिले में मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियो के साथ समीक्षा की।उन्होंने कहा कि सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सत्र के लिए अभी विधायकों ने 762 प्रश्न लगाए हैं।
 
  – प्रेमचन्द अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments