Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड : सरकार का बड़ा फैसला, तीन चरणों में खोले जाएंगे...

उत्तराखंड : सरकार का बड़ा फैसला, तीन चरणों में खोले जाएंगे स्कूल

देहरादून। उत्तराखंड में राज्य सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे बैठक के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड में स्कूलों को लेकर ऐलान करते हुए कहा कि फि‍लहाल उत्तराखंड में तीन चरण में स्कूलों को खोला जाएगा। पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक, दूसरे चरण में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को और तीसरे चरण में पांचवीं तक स्कूलों को खोला जाएगा। अगले एक सप्ताह में सभी ज़िलों अधिकारी 7 दिन के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसके बाद कैबिनेट में यह फैसला लिया जाएगा। मुख्य सचिव की उपस्थिति में करीब एक घंटे चली बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ उन्होंने कहा कि गांधी जयंती को लेकर आयोजन में सिर्फ शिक्षक शामिल होंगे। सिर्फ शिक्षकों को शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होंगे। छात्रों को शामिल नहीं किया जाएगा।

अनलॉक-पांच को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। केंद्र ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है। यह गाइडलाइन रात्रि जारी होने की वजह से प्रदेश में गुरुवार तक व्यवस्था पूर्ववत रहेगी। प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया था। केंद्र के निर्देशों के मुताबिक आगे इस संबंध में राज्य सरकार को खुद फैसला लेना है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों को खोलने के बारे में सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाएगा। गुरुवार को दोपहर 12 बजे सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में तमाम पहलुओं पर विचार किया किया गया।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि स्कूलों को खोलने के बारे में हर जिले से फीडबैक लिया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद तय होगा कि 15 अक्टूबर से स्कूल खोले जाएं या नहीं। उन्‍होंने बताया कि पहले चरण में 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं चलेंगी, जबकि दूसरे चरण में छठी से 8वीं तक कक्षाएं शुरू की जाएंगी। आज शासन और विभाग की बैठक में जिलों से फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments