Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउत्तराखंड STF कर रही कमाल अब बंगाल जाकर इस अपराधी को धर...

उत्तराखंड STF कर रही कमाल अब बंगाल जाकर इस अपराधी को धर दबोचा

डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशों पर एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह की टीम ने पश्चिम बंगाल से बैंक खाते हैक कर लाखो की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माईंड कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

चम्पावत निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी की उन्हे अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा फोन एवं एस0एम0एस0 के माध्यम से सम्पर्क किया गया तथा इंटरनेट बैंकिग का एक्सेस प्राप्त कर उनके  से 30 लाख रुपये की ऑनलाईन निकासी कर दी गयी है, जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 20/2020 पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण के अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना साईबर थाने में नियुक्त निरीक्षक  विकास भारद्वाज को सुपूर्द कर एक टीम का गठन किया गया ।
विवेचना के दौरान अभियुक्तो द्वारा प्रयोग किये गये मोबाईल नम्बर, बैंक खातो का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया तो जानकारी हुई कि अभियुक्तों द्वारा वादी को जिन नम्बरों से सम्पर्क की गयी थी वे नम्बर पश्चिम बंगाल राज्य के होने पाये गये । बैंक खातों की जानकारी की गयी तो पता चला कि साईबर अपराधियो द्वारा पश्चिम बंगाल  के 02 बैंक खातों का प्रयोग करते हुये धोखाधड़ी से 30 लाख की धनराशि स्थानान्तरित की गयी है। इन खातो के बैंक स्टेटमैन्ट का अवलोकन करने पर उक्त बैंक खातो से धनराशि अन्य बैंक खातो में स्थानान्तरित होनी पायी गयी । घटना में प्रयुक्त हुये बैंक खातों में कुछ माह की अवधि में ही लगभग 01 करोड़ से अधिक की धनराशि का लेनदेन होना पाया गया । प्रकरण में निरीक्षक विकास भारद्वाज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को अभियुक्तो की सुरागरसी, पतारसी एव गिरफ्तारी हेतु पश्चिम बंगाल भेजा गया है । पुलिस *द्वारा उक्त अभियोग में संलिप्त 01 अभियुक्त को चिन्हित कर पश्चिम बंगाल के दूरस्थ जनपद 24 परगना से गिरफ्तार किया गया है*। अभियुक्त *शातिर किस्म का साईबर अपराधी है और मास्टर माइंड* भी। जिसके द्वारा विभिन्न राज्यो के कई व्यक्तियो को इसी प्रकार ठगी का शिकार बनाया है ।
STF/साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से देश भर में ‘खातो में सेंध लगाकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के सरगना(Master Mind) को देहरादून से लगभग 1600 कि.मी. दूर जाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments