Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में आमजन को 25 मई से मिल सकती है कोविड कर्फ्यू...

उत्‍तराखंड में आमजन को 25 मई से मिल सकती है कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायत

देहरादून। प्रदेश में यदि कोरोना संक्रमण की गति इसी तरह कम होती रही तो फिर 25 मई से सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायत दे सकती है। इनमें बाजार खुलने का समय, दुकानों को अलग-अलग दिन खोलने व अंतर जिला परिवहन व्यवस्था शुरू करना शामिल है।

प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने पहले रात्रि कर्फ्यू और फिर 24 अप्रैल से सख्ती करते हुए दिन में भी कोविड कर्फ्यू लागू किया। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसमें  हर सप्ताह सख्ती बढ़ाई गई। इसका असर भी दिखा और कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी देखने को मिली। 14 मई के बाद संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। रोजाना संक्रमण के मामलों की जो संख्या एक बार नौ हजार से ज्यादा पहुंच गई थी, गुरुवार को वह चार हजार से नीचे आ गई।

गुरुवार को 3658 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जबकि 8006 व्यक्ति संक्रमणमुक्त हुए। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों के लिहाज से यह संख्या अभी तक सबसे अधिक है। इससे रिकवरी प्रतिशत भी बढ़कर अब 73.87 तक पहुंच गया है। सरकार संक्रमण के इस आंकड़े पर लगातार नजर रख रही है। यही कारण है कि अब सरकार कर्फ्यू में ढील देने पर विचार कर रही है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सरकार दुकानें खोलने का समय बढ़ाने, किराना व अन्य दुकानों को अलग-अलग दिन खोलने व बंद करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ यात्री वाहनों का अंतर जिला संचालन किया जा सकता है। शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि 14 मई के बाद कोरोना के मामले घटे हैं। उम्मीद है कि स्थिति जल्द बेहतर होगी। मामले यदि इसी तरह से घटते रहे तो सरकार कुछ रियायत देने पर विचार कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments