Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में एक जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 28 मई को खुलेंगी...

उत्‍तराखंड में एक जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 28 मई को खुलेंगी परचून की दुकानें

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को तीसरे चरण में एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए जैसी परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए सरकार ने फिलहाल कर्फ़्यू को आगे बढाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब कर्फ़्यू के दौरान फल सब्जी, दूध की दुकाने सुबह आठ से 11 बजे तक खुलेंगी। अभी तक यह अवधि सुबह सात से 10 बजे तक थी। इसके अलावा परचून की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments