Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले हुए 654

उत्‍तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले हुए 654

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। राज्‍य में अभी कोरोना संक्रमण के 654 सक्रिय मामले हैं। इसमें सबसे ज्‍यादा राजधानी देहरादून में 337 मामले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर नैनीताल जनपद है। यहां कोरोना के 160 सक्रिय मामले हैं। बीते रोज मंगलवार को राज्‍य में 310 मामले आए। यह मामले 16 जून के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते रोज 111 मरीज स्‍वस्‍थ्‍य भी हुए। वहीं, मंगलवार को देहरादून में सबसे अधिक 192 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पौड़ी में 36 लोग संक्रमित मिले हैं। दो जनपद रुद्रप्रयाग और चमोली ऐसे हैं, जहां कोई भी कोरोना के मामले नहीं हैं। यह राहत की बात है।

राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख 45 हजार 953 मामले आए हैं। इनमें तीन लाख 31 हजार 509 लोग (95.82 प्रतिशत) स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमित 7420 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

नगालैंड के तीन पर्यटक सहित नौ लोग संक्रमित

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर क्षेत्र में 28 पर्यटकों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने जनपद की सीमा पर पर्यटकों की कोरोना जांच बढ़ा दी है। बीते रोज चीला चेक पोस्ट पर हुई एंटीजन जांच में नगालैंड के तीन पर्यटकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस पर उन्‍हें वापस लौटा दिया गया। ऋषिकेश में तीन और मुनिकीरेती क्षेत्र में तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

जिलों में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की स्थित

अल्मोड़ा————07
बागेश्वर————06
चमोली ————0
चम्पावत ————06
देहरादून ————337
हरिद्वार————49
नैनीताल————160
पौड़ी गढ़वाल ————12
पिथोरागढ़ ————16
रुद्रप्रयाग ————00
टिहरी गढ़वाल————6
यू.एस. नगर————53
उत्तरकाशी————2
कुल ————— 654

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments