Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में जल्द शुरू होगी पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा

उत्‍तराखंड में जल्द शुरू होगी पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार इस मार्ग पर हवाई सेवा शुरू करने को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। जल्द ही हवाई सेवा संचालन के लिए कंपनी के चयन होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने यहां हवाई सेवा को और अधिक व्यवहारिक बनाने के लिए एयरस्ट्रिप बढ़ाने का अनुरोध केंद्र से किया है।

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच वर्ष 2018 में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत फिक्स विंग हवाई सेवा शुरू की गई थी। यह सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच चली। शुरुआत में तो यह सेवा सही चली, लेकिन बाद में तकनीकी खराबी आने के कारण यह सेवा लड़खड़ाने लगी। दरअसल, इस मार्ग पर नौ सीटर विमान को चलाने की अनुमति दी गई थी। इसका किराया भी काफी कम था। किराया कम होने के कारण इसमें यात्री भी खूब आ रहे थे लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कतें आने लगी। इस कारण इसके संचालन का समय घटाया गया। बाद में यह संचालन अनियमित हो गया। बीते वर्ष मार्च में यह सेवा बंद हो गई।

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लगातार केंद्र को हवाई सेवा संचालित करने को पत्र भेजे। जब केंद्र से सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो फिर प्रदेश सरकार ने स्वयं इस हवाई सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया। इसके लिए केंद्र को पत्र भेजा गया, लेकिन केंद्र ने इसकी अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसी माह दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र के सामने इस हवाई सेवा का मसला उठाया था। इस दौरान यह कहा गया कि एयरस्ट्रिप छोटी होने के कारण यहां केवल नौ सीटर हवाई जहाज के संचालन को अनुमति मिली है। ऐसे में एयरस्ट्रिप को बढ़ाने से नौ सीटर से बड़े हवाई जहाज भी संचालित हो सकते हैं। इस पर केंद्र ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया था। अब केंद्र ने इस हवाई सेवा के लिए फिर से टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केंद्र ने इस मार्ग पर टेंडर कर जल्द हवाई सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में जल्द इस मार्ग पर हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments