Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, देहरादून समेत पांच जिलों में हल्की बारिश...

उत्‍तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, देहरादून समेत पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन शनिवार से यह फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, आज यानी शुक्रवार को प्रदेश में आमतौर पर मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में बीते रविवार से मंगलवार के बीच भारी बारिश ने कहर बरपाया। कुमाऊं में जानमाल का भारी नुकसान हुआ। जबकि, गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अक्टूबर में हुई रिकार्ड बारिश के चलते अचानक आपदा के हालात पैदा हो गए थे। हालांकि, मौसम ने अब कुछ राहत जरूर दी है। गुरुवार को पूरे दिन देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद कुछ इलाकों में एक बार फिर बादल मंडराने लगे और बूंदाबांदी के आसार बन गए।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शनिवार से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments