Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउपनल कर्मियों ने ‘समान कार्य–समान वेतन’ के फैसले पर मुख्यमंत्री धामी का...

उपनल कर्मियों ने ‘समान कार्य–समान वेतन’ के फैसले पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार पूरी गंभीरता से समझती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सभी विषयों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें न्यायसंगत अधिकार देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘समान कार्य–समान वेतन’ का निर्णय प्रदेश सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का स्पष्ट प्रमाण है, जिससे हजारों उपनल कर्मियों को लाभ मिलेगा।

भेंट के दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद सहित अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप और संजय पाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments