Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउफनाई चंद्रभागा नदी ने बदला रुख, चंद्रेश्वर नगर की तरफ बढ़ा पानी;...

उफनाई चंद्रभागा नदी ने बदला रुख, चंद्रेश्वर नगर की तरफ बढ़ा पानी; दहशत में लोग

 ऋषिकेश। दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू त्रिवेणी कालोनी और चंद्रेश्वर के लोगों डर का माहौल बन गया है। दरअसल, अब चंद्रभागा नदी इन दोनों कालोनियों की ओर अपना रुख मोड़ा है। इससे पहले बीते रोज चंद्रभागा का रुख मायाकुंड की ओर था। इसपर जिलाधिकारी डा राजेश कुमार ने क्षेत्र में नदी तट पर रह रहे 90 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए थे। खतरे के बावजूद लोग यहीं जमे हुए हैं।

दरअसल, गुरुवार को बारिश के बाद चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। तब नदी का रुख गंगा से सटे मायकुंड क्षेत्र की ओर था। हालात का जायजा लेने जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार स्वयं यहां आए थे, लेकिन शुक्रवार को हालत और चिंताजनक हो गई है। गंगा की सहायक चंद्रभागा नदी ने अब अपना रुख चंद्रेश्वर नगर की ओर कर लिया है, जहां चंद्रभागा नदी के किनारे न्यू त्रिवेणी कॉलोनी और चंद्रेश्वर नगर में बड़ी आबादी बसी है। यह क्षेत्र मलिन बस्ती क्षेत्र में शामिल है।

रात को नदी के रूख से बेखबर रहे लोग ने आज सुबह जब नदी का विकराल रूप देखा दो सभी भयभीत हो गए। चंद्रभागा नदी का पानी चंद्रभागा पुल के ऊपरी छोर पर भी भैरव कॉलोनी क्षेत्र से सटे आबादी से थोड़ा दूर है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को मायाकुंड क्षेत्र में नदी तट पर रह रहे 90 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए थे। खतरे के बावजूद लोग यहीं जमे हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक सतीश चंद जोशी ने यहां हालात की जानकारी उप जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments