Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत,देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश...

उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत,देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून समेत राज्य में कई इलाकों में दो दिन चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहने के बाद राहत की उम्मीद जगी है। गुरुवार से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन राज्य में बारिश के आसार हैं। विभाग ने चार दिन येलो अलर्ट और एक दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना है।

11 जून को कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। गढ़वाल क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 12 जून को पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 13 जून के येलो अलर्ट में देहरादून, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार की संभावना है। मैदानी जिलों में तीस से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments