Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊंचाई वाले इलाकों में रविवार देर रात तक बर्फबारी, अधिकतर इलाकों में आज...

ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार देर रात तक बर्फबारी, अधिकतर इलाकों में आज मौसम साफ

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। हालांकि सोमवार की सुबह राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहा। देहरादून में सुबह से ही चटख धूप खिली। जिस वजह से लोगों का ठंड से कुछ राहत मिली। रविवार को मसूरी और नैनीताल में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं औली, चोपता, चारधाम में भारी बर्फबारी हुई है।

मसूरी में बहुत हल्की बर्फबारी
रविवार को पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी से यहां आए पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पहाड़ों की रानी मसूरी में बहुत हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का बिगड़ा मिजाज कायम रहेगा। 

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को थोडा एहतियात बरतने की जरूरत है।

दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों की मानें तो राज्य के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और नई दिल्ली में मौसम के बदले मिजाज का असर राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments