Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर में दिनदहाड़े बाजार में महिला की गोद से ढाई माह...

ऊधमसिंह नगर में दिनदहाड़े बाजार में महिला की गोद से ढाई माह के बच्चे को छीनकर युवक फरार

गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) : ग्राम रजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह घर से अपने ढाई माह के बेटे को लेकर मुख्य बाजार स्थित आशा कार्यकर्ता के घर टीका लगवाने गई थी। इंजेक्शन लगवाने के बाद घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार करने लगी। इस बीच एक युवक पैदल ही उसके पास आया और ढाई माह के बच्चे को उससे जबरन छीन कर फरार हो गया।

पहले तो महिला काफी देर तक कुछ भी समझ ही नहीं पाई। कुछ समय बाद उसने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण और उसका पति मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments