Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल माफ करने का प्रस्ताव किया तलब, हड़ताल...

ऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल माफ करने का प्रस्ताव किया तलब, हड़ताल पर जा रहे कार्मिकों से भी बात करने के निर्देश

देहरादून। ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने प्रदेश में सौ यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिल माफ करने के संबंध में सचिव सौजन्या से जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। वहीं, ऊर्जा निगमों के कार्मिकों से उनकी 27 से प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में वार्ता करने के निर्देश भी सचिव को दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने बताया कि 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल माफ करने और 200 यूनिट तक खपत करने वालों से 50 फीसद बिल लेने के संबंध में कैबिनेट फैसला लेगी। उन्होंने नई ऊर्जा सचिव सौजन्या से जल्द प्रस्ताव तलब किया है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चर्चा की जाएगी। हालांकि एक बार वह मुलाकात कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग से प्रस्ताव मिलने के बाद वह इसे लेकर पहले मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से करीब साढ़े सात लाख से लेकर 13 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री डा रावत ऊर्जा निगमों के कार्मिकों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए सक्रिय हैं।

उन्होंने ऊर्जा सचिव को कार्मिकों की मांगों के संबंध में वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोहराया कि कार्मिकों की वाजिब मांगों की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। नई ऊर्जा सचिव सौजन्या बीते रोज सचिवालय में एकतरफा कार्यभार ग्रहण कर चुकी हैं। पूर्व ऊर्जा सचिव राधिका झा अवकाश पर चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments