Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय,जानें सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्लान

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय,जानें सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्लान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि डोईवाला को ऋषिकेश रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी, यमुनोत्री तक रेलवे ट्रैक बिछेगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम हर हाल में 2024 तक पूरा किया जाएगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास मार्ग पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत बने योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। सीएम ने प्लेटफार्म, स्टेशन मास्टर कक्ष, टिकट आरक्षण रूम, ट्रेक, स्टेशन परिसर पर बने गार्डन को देखा। करीब आधा घंटे निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लावलश्कर के साथ रेल विकास निगम के कार्यालय पहुंचे।

यहां सभागार में रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान दूसरे चरण के तहत डोईवाला से गंगोत्री, यमुनोत्री रेल परियोजना के कार्य पर प्रस्तुतीकरण रेल विकास निगम के अधिकारियों ने सीएम के समक्ष दिया।

मौके पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, रेलवे बोर्ड सदस्य नेहा नेगी, रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी, जीएम मनोज कुमार पांडे, जीएम अजीत कुमार यादव, वरिष्ठ प्रबंधक ओपी मालगुड़ी, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, विजय डंगवाल, अरुण कुमार शर्मा, बीएस मसाइली, एजीएम रविकांत, विकास बहुगुणा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

रेल विकास निगम कार्यालय के सभागार में चली बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रेल अधिकारियों के साथ कर्णप्रयाग रेल परियोजना में उत्पन्न हो रहे व्यवधान पर चर्चा की। अफसरों ने बताया कि माइनिंग, राजस्व, वन विभाग से जुड़ी समस्याएं हैं, जो कार्य को प्रभावित कर रही हैं। 17 किलोमीटर टनल और कितने स्टेशन कहां बनेंगे, इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री को रेल विकास निगम के अधिकारियों ने दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया गया समन्वय बनाकर सभी व्यवधानों को जल्द दूर किया जाएगा। परियोजना को हर हाल में 2024 तक पूरा करना है।

दून से टिहरी एक घंटे में पहुंचेंगे
ऋषिकेश। राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून से टिहरी का सफर महज 1 घंटे से कम होगा। अभी दून से टिहरी पहुंचने में 4 घंटे से अधिक का समय लगता है। मंगलवार को ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 9 हजार करोड़ की लागत से देहरादून और टिहरी के बीच टनल बनायी जाएगी, इससे दून से टिहरी की दूरी कम हो जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments