Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश गंगा तट से मिला घनसाली से लापता विवाहिता का सामान और...

ऋषिकेश गंगा तट से मिला घनसाली से लापता विवाहिता का सामान और सुसाइड नोट

ऋषिकेश।जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना घनसाली क्षेत्र से बीते बुधवार को घर से लापता एक विवाहिता का सामान और सुसाइड नोट त्रिवेणी घाट गंगा तट से बरामद किया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच सहित गंगा में सर्च आपरेशन शुरू किया है।

त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि मंजू पंवार (24 वर्ष) पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुंग पोस्ट बाजियाल गांव थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी उसके पति ने थाना घनसाली में दर्ज कराई थी। घनसाली पुलिस ने विवाहिता की लोकेशन पता करने के लिए मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था। गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे मंजू के मोबाइल की लोकेशन त्रिवेणी घाट चौकी क्षेत्र में गंगा तट स्थित नाव घाट पर मिली। विवाहिता के स्वजन नाव घाट पहुंचे तो उन्हें वहां मंजू का ट्राली बैग मिला और उसके अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला। जिसकी सूचना त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस के मुताबिक मौके पर विवाहिता की मां राजी रावत पत्नी दिलवर सिंह निवासी गली नंबर दो साईं विहार चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश और उसके चाचा केसर सिंह रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सामान के भीतर से जो डायरी बरामद की है उसमें मंजू ने काफी बातें लिखी हैं। पुलिस के मुताबिक उसने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने कहा है कि शादी के बाद बच्चा ना होने पर उसकी सास और पति उसे ताना देते थे। मैं सब को छोड़ कर जा रही हूं। पुलिस ने इस मामले में अनहोनी की आशंका को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में सर्च आपरेशन चलाने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments