Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधऋषिकेश: घर के भीतर से संदिग्ध अवस्था में 1.88 लाख चोरी

ऋषिकेश: घर के भीतर से संदिग्ध अवस्था में 1.88 लाख चोरी

ऋषिकेश: श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत एक घर के भीतर से अज्ञात व्यक्ति ने 1.88 लाख रुपए लैपटाप और फोन सहित बैग चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात को लेकर परेशान है कि घर के दरवाजे और ताले सभी सुरक्षित हैं। घर के लोग घर के भीतर सोए थे फिर भी चोरी हो गई। गुलरानी, रुसा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश निवासी अशर्फी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि उनकी पुत्रवधू जो एक निजी कंपनी में काम करती है, वह दो दिन पूर्व घर आई थी। उसके बैग में 1.88 लाख रुपया लैपटाप और मोबाइल रखे थे। रात में सभी लोग के भीतर सोये थे। सुबह देखा तो नकदी से भरा बैग गायब था। चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घर के सभी दरवाजे और ताले लगे हुए थे। परिवार के लोग अंदर ही सोए हुए थे। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments