Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पत्थर, दो...

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पत्थर, दो गंभीर घायल

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर संताली के समीप एक बोलेरो कार के ऊपर पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर आ गिरा। हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया है।

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। ऋषिकेश की ओर से एक बोलेरो कार श्रीनगर की ओर जा रही थी। ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर आगे सिंगटाली के समीप अचानक पहाड़ी की ओर से एक भारी-भरकम पत्थर लुढ़ककर बोलेरो कार के ऊपर आ गिरा। पत्थर गिरने से कार मौके पर ही रुक गई। कार की पूरी छत भीतर की ओर धंस गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिसमें आगे बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई है।

वहीं, बैठे अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को राजकीय चिकित्सालय जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो कार (यूके 09टीए 0588) पीएमजीएसवाई नरेंद्र नगर खंड में कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात हैं, जिसमें पीएमजीएसवाई के ही कर्मचारी कहीं जा रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments