Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधऋषिकेश महापौर अनीता ममगाई का फेसबुक पेज हैक, हैकर खिलवा रहा है...

ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाई का फेसबुक पेज हैक, हैकर खिलवा रहा है वीडियो गेम

ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। हैकर इसमें वीडियो गेम खिला रहा है। उनके जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

महापौर के जनसंपर्क अधिकारी अजय सिंह बिष्ट ने मंगलवार की सुबह ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को एक तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है।

उन्होंने अपने आईटी सेल को उक्त समस्या के बारे में बताया। जिससे पता चला है कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और अज्ञात व्यक्ति की ओर से फेसबुक पेज से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है और वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट पेज पर से हटा दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि यदि महापौर के वेरीफाइड फेसबुक पेज के ठीक होने तक कोई भी भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments