Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनऋषिकेश में आज तड़के आग लगने से दो दुकाने सहित चार वाहन...

ऋषिकेश में आज तड़के आग लगने से दो दुकाने सहित चार वाहन जले

हरिद्वार। हरिद्वार मार्ग श्री भरत मंदिर मार्केट के समीप शुक्रवार की अलसुबह आग लगने से दो दुकाने, चार वाहन जल गए। दुकान के ऊपर भवन में तीन परिवार रहते हैं। यह सभी सुरक्षित घर से बाहर निकल गए, जबकि दुकान के भीतर एक व्यक्ति सोया हुआ था, उसने भाग कर किसी तरह से जान बचाई। स्थानी नागरिकों, पुलिस और अग्निशमन दल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण बिजली के खंभे से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।

हरिद्वार मार्ग भरत मंदिर इंटर कॉलेज के समीप गिरधारी फोटो फ्रेम वर्कर्स की दुकान है। दीपावली के कारण दुकान के बाहर पंडाल लगाकर सामान बिक्री के लिए रखा गया था। दुकान के बाहर पंडाल में शुक्रवार की तड़के 2ः45 बजे अचानक आग लग गई। पड़ोस में रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी दुकान स्वामी मनोज कुमार निवासी बीरपुर खुर्द वीरभद्र ऋषिकेश को दी। दुकान के भीतर उस वक्त दुकान स्वामी का रिश्तेदार मोहन सोया हुआ था।

आग की लपटें दुकान तक पहुंचने से पहले ही मोहन ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग आस पास फैल गई। इस दुकान के बगल में सुरेश एक ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान मालिक सुरेश इसी भवन के प्रथम तल में परिवार सहित रहता है। उसके बगल में दो अन्य परिवार रहते हैं। आग की लपटें प्रथम तल के भवन तक उठने लगी। अंदर रह रहे तीन परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकल कर स्वयं को बचाया। आग ने फोटो फ्रेमिंग की दुकान सहित ट्रैक्टर की दुकान को चपेट में ले लिया।


रिपेयरिंग की दुकान में एक ट्रैक्टर, एक जनरेटर और एक इंजन सहित सारा सामान जल गया। जहां यह घटना हुई उसके बगल में राकेश ऑटोमोबाईल का वर्कशॉप है। वर्कशॉप के बाहर एक बलेनो कार और एक बुलडोजर खड़ा था, जो आग की चपेट में आ गए। समीप ही एक मरम्मत के लिए आई मारुति 800 करी थी, जिसका पिछला हिस्सा जल गया। दुकान के समीप खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई।

स्थानीय नागरिकों और अग्निशमन दल की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग का कारण दुकान के बाहर बिजली के खंभे से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। इस चिंगारी के कारण टेंट में आग लगी जो आसपास क्षेत्र में फैल गई। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि घटना के कारणों समेत आग से नुकसान की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments