Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में डंपिंग ग्राउंड की आग से तीन खोखे जले, फायर ब्रिगेड...

ऋषिकेश में डंपिंग ग्राउंड की आग से तीन खोखे जले, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

ऋषिकेश। हरिद्वार मार्ग गोविंद नगर स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग सड़क किनारे तक पहुंच गई। यहां स्थित तीन खोखे जल गए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी स्थान पर छह महीने पहले भी चार खोखे डंपिंग ग्राउंड की आग से जल गए थे।

हरिद्वार मार्ग ट्रक यूनियन कार्यालय के समीप नगर निगम का डंपिंग ग्राउंड स्थित है। यहां पिछले चार दशक से शहर और आसपास क्षेत्र से कूड़ा एकत्र किया गया पूरा डंप किया जाता है। यहां कूड़े का पहाड़ बन गया है। कूड़े को जलाने के लिए कुछ लोग आग लगा देते हैं। यह आग सुलग कर धीरे धीरे सड़क की और पहुंच जाती है। शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे हरिद्वार मार्ग गोविंद नगर में डंपिंग ग्राउंड की आग सड़क की और पहुंच गई।

सड़क के किनारे कई खोखे बने हैं। जिनमें मोटर मैकेनिक व अन्य लोग कारोबार करते हैं। आग ने यहां तीन खो-खो को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग के दो वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचे। तीन खोखे आग में जल गए, एक खोखे को हालांकि, समीप स्थित एक जेसीबी की सहायता से बचाने की कोशिश की गई मगर इसका अधिसंख्य हिस्सा जल गया था। करीब एक घंटा कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।

मुख्य मार्ग होने के कारण यहां सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से यातायात को सुचारू किया। छह महीने पहले भी इसी स्थान पर डंपिंग ग्राउंड की आग खोखो तक पहुंच गई थी। चार खोखे पूरी तरह से जल गए थे। शनिवार को लगी आग में एक खोखा फिर से जला है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments