Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में दुल्हन को बाइक पर लेकर मंदिर पहुंचा दूल्हा

ऋषिकेश में दुल्हन को बाइक पर लेकर मंदिर पहुंचा दूल्हा

ऋषिकेश। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू लागू है। इसमें आवाजाही के लिए समय निर्धारित है। इसके उपरांत आवाजाही करने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। यही वजह रही कि परिवार की परंपरानुसार भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर बाइक पर बैठाकर मंदिर पहुंच गया।

बनखंडी ऋषिकेश निवासी भगवंत स्वरूप सैनी के पुत्र नकुल का बीते रविवार को विवाह हुआ। सोमवार को दोपहर दुल्हन को लेकर नकुल अपने घर पहुंचा। परिवार की यह परंपरा रही है कि दांपत्य जीवन शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना जरूरी होता है।

परेशानी यह भी थी कि कोविड कफ्र्यू शहर में लागू है। इसमें आवाजाही के लिए शाम पांच बजे तक का समय ही निर्धारित है। दूल्हा शेरवानी और सेहरा पहने था और दुल्हन भी अपने वेश में थी। नकुल ने अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाया और सीधा सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा।

यहां नव दंपती ने महंत रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में भगवान शंकर के दर्शन किए। नकुल ने बताया कि आवाजाही अंदर ही दर्शन का फैसला लिया और बाइक पर ही दुल्हन को मंदिर ले आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments