Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में देर रात हाथी ने मजदूरों के डेरे पर बोला हमला,...

ऋषिकेश में देर रात हाथी ने मजदूरों के डेरे पर बोला हमला, नेपाली श्रमिक को कुचल कर उतारा मौत के घाट

ऋषिकेश : मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के निकट अपने साथियों के साथ टैंट में रह रहे एक व्यक्ति को हाथी ने मार दिया।

देर रात्रि करीब 2:00 बजे हाथी ने डेरे पर बोल दिया हमला
चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत ने बताया कि शिवपुरी से तिमली को जाने वाले मार्ग पर सिंकरी के समीप सड़क निर्माण में काम करने वाले मजदूरों का डेरा बना हुआ है। गुरुवार देर रात्रि करीब 2:00 बजे यहां एक हाथी ने डेरे पर हमला बोल दिया।

एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया और बुरी तरह कुचल डाला
हाथी ने डेरे को उजाड़ दिया। इस दौरान यहां रह रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। इस बीच हाथी ने एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया और उसे बुरी तरह कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान संतोष (40 वर्ष) निवासी खजूरा, थाना गनोली, जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments