Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, दो लोग...

ऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, दो लोग लापता, दो घायल

ऋषिकेश: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र से आगे गरुड़ चट्टी पुल के पास नीलकंठ मार्ग पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। एक विशाल चट्टान गिरने से लगभग 30 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस हादसे में एक ट्रक के मलबे में दबने या नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मौके पर जेसीबी मशीन द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है।

एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने बताया कि लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल नीलकंठ मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग पर न जाने की अपील की है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments