Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में बापूग्राम मार्ग पर पेड़ पर लटका था अजगर, वन विभाग...

ऋषिकेश में बापूग्राम मार्ग पर पेड़ पर लटका था अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्‍क्‍यू

ऋषिकेश: आइडीपीएल के बापूग्राम मार्ग पर एक पेड़ पर विशालकाय अजगर के दिखने से हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ अजगर को देखने के लिए इकट्ठे हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।

पेड़ पर लटक हुआ था विशालकाय अजगर
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बापूग्राम मुख्य मार्ग पर आइडीपीएल पुलिस चौकी के ठीक सामने एक पेड़ पर विशालकाय अजगर पेड़ की शाखा पर लटका हुआ था। जिसे देखकर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्‍क्‍यू
पेड़ पर अजगर की सूचना पाकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर जुट आए। सूचना पाकर ऋषिकेश रेंज से वनकर्मी कमल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ से अजगर को उतार कर उसे कब्जे में किया। जिसके बाद अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।

ऋषिकेश के स्कूल में पेड़ पर नजर आया था विशाल अजगर

बता दें कि बीती तीन अगस्‍त 2022 को ऋषि‍केश नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बापूग्राम गली नंबर एक के पास प्राथमिक स्‍कूल में अचानक करीब दस फुट लंबा अजगर दिखाई दिया था। इससे हड़कंप मच गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments