Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनऋिषिकेशः 11 साल की आलिया ने गुल्लक तोड़कर गरीबों की मदद को...

ऋिषिकेशः 11 साल की आलिया ने गुल्लक तोड़कर गरीबों की मदद को दिए 10 हजार रूपये

ऋिषिकेश। देशव्यापी लॉकडाउन में जहां हर कोई दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चे भी संकट के इस दौर में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। तीर्थनगरी में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 11 साल की बिटिया ने अपनी गुल्लक को तोड़कर 10 हजार 141 रुपये सहयोग के रूप में कोवाली पुलिस को दे दिए हैं।

सोमवार को मनीराम रोड निवासी आलोक चावला की पुत्री आलिया चावला (11) ने अपनी गुल्लक तोड़ी। गुल्लक से निकले 10,141 रुपये आलिया ने जरुरतमंदों को देने का मन बनाया। इसके लिए वह अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाल रितेश शाह को धनराशि सौंप दी। आलिया कक्षा पांचवीं की छात्रा है। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने बच्ची के साहस और सोच की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments