Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक्जिट पोल के बाद कांग्रेस का नया प्लान, पर्यवेक्षक ले रहे बड़े...

एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस का नया प्लान, पर्यवेक्षक ले रहे बड़े नेताओं की बैठक, हरीश रावत भी मौजूद

देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल आने के बाद राज्‍य में सियासी हलचल तेज हो गई है। कुछ एक्जिट पोल में बहुमत नहीं मिलते देख पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा या विधायकों में तोड़फोड़ के अंदेशे को देखते हुए रणनीति बदली है।

नवनिर्वाचित विधायकों को राजस्थान भेजने पर विचार

अब बैकअप प्लान तैयार कर नवनिर्वाचित विधायकों को राजस्थान भेजने पर विचार किया जा रहा है। पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी दिग्गज नेताओं, पदाधिकारियों व प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। इसी क्रम में कांग्रेस के पर्यवेक्षक दीपेंद्र हुड्डा और बीवी पाटिल देहरादून पहुंचे हैं।

इस बैठक में पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हरीश रावत सहित पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं। हाईकमान की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक की इस बैठक में, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंगलवार या बुधवार को पहुंच सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर भी बैठक में मंथन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments