Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएक क्‍वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों ने शिक्षक से की मारपीट

एक क्‍वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों ने शिक्षक से की मारपीट

ऋषिकेश। मुनिकीरेती के तपोवन स्थित एक होटल में बनाए गए क्‍वारंटाइन सेंटर में दो प्रवासियों ने घर जाने के विवाद को लेकर ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन सेंटर होटल ऋषिकेश इन में 27 मई से 26 प्रवासियों को रखा गया है, जो आंध्रप्रदेश से आए हैं। इनमे से दो प्रवासी कोविड पॉजिटव आये थे। वर्तमान में 24 प्रवासी रह रहे हैं।

शनिवार की देर सायं को होटल में दीवान सिंह (47 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह रावत पीटीआई टीचर सोलडी तालकोट राजकीय माध्यमिक स्कूल नरेंद्रनगर ड्यूटी पर थे। आरोप है कि दो प्रवासी कुलदीप जोशी (25 वर्ष) पुत्र व्योम जोशी निवासी जी ब्लॉक 5/2 नई टिहरी और जगमोहन रमोला (29 वर्ष) पुत्र राजेंद्र चंद रमोला निवासी रमोला गांव, प्रतापनगर टिहरी ने घर जाने को लेकर दीवान सिंह से मारपीट की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि उक्त प्रकरण को लेकर थाना मुनिकीरेती द्वारा बीती देर रात उपरोक्त दोनों प्रवासियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार प्रवासियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments