Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक फरवरी से 70 विधानसभा सीटों पर मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू...

एक फरवरी से 70 विधानसभा सीटों पर मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के तहत भाजपा एक फरवरी से राज्य में मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। केंद्रीय मंत्री व भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि एक फरवरी से पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभाओं में जाकर प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली पर भी तैयारी की जा रही। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई बड़े नेता विभिन्न विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments