Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक सप्ताह चला वर्षा का दौर फिलहाल थमा, शनिवार से बंद गंगोत्री...

एक सप्ताह चला वर्षा का दौर फिलहाल थमा, शनिवार से बंद गंगोत्री हाईवे खुला

देहरादून : करीब एक सप्ताह चला वर्षा का दौर फिलहाल थम गया है। प्रदेशभर के अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। आने वाले दो दिन वर्षा से राहत रहेगी और अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। केवल ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना है।

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे खुला
उत्तरकाशी में धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी के पास अवरुद्ध हो गया था। जिसे मंगलवार की सुबह खोल दिया गया। वहीं शनिवार से बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी यातायात के लिए सुचारू हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments