Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीजा-साले गिरफ्तार

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीजा-साले गिरफ्तार

देहरादून समेत अन्य जगहों में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले जीजा साले को प्रेमनगर पुलिस ने हिमालच के बद्दी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 28 डेबिट कार्ड और ठगी के रुपयों से खरीदी गई सोने की दो अंगूठी बरामद हुई है।

एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए बताया कि केसरबाग बाबूगढ़ विकासनगर निवासी धर्म सिंह नेगी पुत्र गमाल सिंह नेगी ने शिकायत कर बताया कि 4 दिसंबर को प्रेमनगर से सहसपुर के बीच एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम के पास खड़े दो युवकों ने धोखाधड़ी कर उनका एटीएम बदल लिया था। कुछ देर बाद एटीएम से शॉपिंग की गयी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुखबिर की मदद से पुलिस ने हिमाचल के बद्दी से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments