Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएनएसयूआइ ने किया सीएम आवास कूच, कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी रहेंगे...

एनएसयूआइ ने किया सीएम आवास कूच, कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी रहेंगे शामिल

देहरादून। एनएसयूआइ आज ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने की तैयारी में है। इसके लिए कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हो रहे हैं। कूच में कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। रोजगार दो या डिग्री वापस लो अभियान के तहत कांग्रेस के यूथ ब्रिगेड शामिल होंगे। एनएसयूआइ के छात्र डीएवी, एमकेपी, डीबीएस और एसजीआरआर कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं।

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआइ) के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने डीएवी महाविद्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जिसे वो भूल चुके हैं। आज छात्र छात्राओं को महंगी शिक्षा लेने के बाद भी रोजगार नहीं मिल पा रहा। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments