Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर...

एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी

साइबर ठगाें ने एक व्यक्ति से एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रायपुर ने बताया कि दुर्गा प्रसाद निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रायपुर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गूगल पे से तीन बार एक हजार रुपये का फास्ट टैग रिचार्ज किया, जो तीनों बार फेल हो गया।

जब 24 घंटे के बाद भी पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने गूगल से एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इस दौरान मिले नंबर फोन करने पर आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए, लेकिन बात करने पर कुछ देर में ही पैसे वापस आ गए। इसके कुछ देर बाद उसने खाते में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments