Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएफआरआइ में गुलदार की दस्‍तक, परिसर पर्यटकों के लिए 15 जनवरी तक...

एफआरआइ में गुलदार की दस्‍तक, परिसर पर्यटकों के लिए 15 जनवरी तक बंद

देहरादूनः वानिकी अनुसंधान के चोटी के संस्थान ‘वन अनुसंधान संस्थान’ (एफआरआइ) में गुलदार का खौफ पैदा हो गया है। यहां सुबह-शाम से लेकर दोपहर के समय भी गुलदार दिख रहे हैं।

इस स्थिति को देखते हुए एफआरआइ प्रशासन ने संस्थान परिसर को पर्यटकों के लिए 15 जनवरी तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही यहां सुबह-शाम की सैर पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं परिसर में दो पिंजरे भी लगा दिए गए हैं।

कई दफा गुलदार शावकों के साथ भी नजर आ रहे हैं
एफआरआइ निदेशक डा. रेणु सिंह के मुताबिक, गुलदार की सक्रियता पिछले कुछ दिनों से निरंतर बढ़ रही है। पहले यदा-कदा रात के समय ही गुलदार दिखता था, जबकि अब दोपहर के समय भी गुलदार दिख रहे हैं। कई दफा गुलदार शावकों के साथ भी नजर आ रहे हैं। इस स्थिति में गुलदार अधिक आक्रामक हो जाते हैं।

लिहाजा, पर्यटकों व सैर करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एफआरआइ परिसर को बाहरी व्यक्तियों के लिए 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय किया गया है। वन विभाग की मदद से परिसर में दो पिंजरे लगाए गए हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद एफआरआइ में प्रवेश की स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments