Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र ऋषिकेश एम्स की छठी मंजिल से कूदा, मौत

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र ऋषिकेश एम्स की छठी मंजिल से कूदा, मौत

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत एक छात्र ने एम्स के कालेज बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

शनिवार को होना था प्रैक्टिकल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री गंगानगर राजस्थान निवासी रजत मुंद (19 वर्ष) पुत्र विजय कुमार एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को उसका प्रैक्टिकल होना था। मगर वह प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचा।

प्रात करीब 10:30 बजे रजत मूंद ने कालेज बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी और वह पक्के फर्श में जा गिरा। आसपास के नागरिकों तथा सुरक्षाकर्मियों ने उसे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ समय से मानसिक तनाव में था युवक

चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के स्वजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments