अगर आप बेरोजगार है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्तियां निकाली है। संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विज्ञप्ति कुल 700 पद भरे जाने है। यह भर्ती तीन महीनों के लिए की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 500 बेड के कोविड केयर हॉस्पिटल में नियुक्त किया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जा रहा है। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 मई से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 मई, 2021 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।कुल पदों की संख्या- 700
नर्सिंग ऑफिसर स्टास नर्स ग्रेड- 300
जूनियर रेजिडेंट- 200
टेक्नीकल असिस्टेंट -100
सीनियर रेजिडेंट 100
आइये जानते है शैक्षणिक योग्यता-
नर्सिंग ऑफिसर स्टास नर्स ग्रेड- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा के साथ दो साल का कार्यानुभव न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में है, वे भी इसके लिए योग्य हैं।
एम्स ऋषिकेश में बंपर भर्ती का मौका , नर्सिंग ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्तियां निकाली
RELATED ARTICLES

