Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्‍स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी बंद, टेलीमेडिसिन से होगा मरीजों का उपचार;...

एम्‍स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी बंद, टेलीमेडिसिन से होगा मरीजों का उपचार; इन नंबरों पर करें फोन

ऋषिकेश। कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओपीडी सुविधाओं को आगामी सोमवार से बंद करने का निर्णय लिया है। अस्पताल में बढ़ती भीड़-भाड़, कोरोना संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है। लिहाजा अब इमरजेंसी मरीजों को छोड़कर अन्य सभी सामान्य स्तर के मरीज टेलिमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से देखे जाएंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से जनरल ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर आम मरीजों को सलाह दी गई है कि वह खुद को भी कोविड संक्रमण से बचाते हुए एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाएं। एम्स प्रशासन ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति 24 घंटे जारी रखी गई हैं। एम्स में कार्यरत स्टाफ को भी शत-प्रतिशत कोविड गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई है।

इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे निर्बाध गति से होंगी संचालित

संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर अश्वनी कुमार दलाल ने बताया कि जनरल ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे निर्बाध गति से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंसर ग्रसित वह मरीज जिनका पहले से इलाज चल रहा है और जिन्हें कीमोथेरेपी तथा रेडियोथेरेपी की आवश्यकता होती है, उनके लिए यह दोनों सेवाएं भी सुचारू रहेंगी।

एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का उठाएं लाभ

एमएस प्रोफेसर दलाल ने बताया कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए मरीजों को चाहिए कि वह एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाएं और इस सेवा से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें। टेलिमेडिसिन सेवाओं के संपर्क नम्बर निम्न हैं।

टोल फ्री नंबर 1800-180-4278, दूरभाष नंबर 7454989545, 9621539863, 7302895044

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments