Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत

एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक युवक की मौत

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती एक संक्रमित युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। दो माह पूर्व इस युवक को छत में करंट लगा था। जिस कारण उसे उस वक्त यहां भर्ती किया गया था। उसके एक हाथ और पैर का कुछ हिस्सा काटना पड़ा था।

एम्स निदेशक के स्टाफ ऑफिसर व कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ मधुर उनियाल ने बताया कि पूर्व में इलाज के बाद मई के प्रथम सप्ताह में इस युवक को यहां से छुट्टी दे दी गई थी। 27 मई को वह स्वयं को दिखाने ओपीडी में आया था। उस रोज इसका कोविड-19 सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। 29 मई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऋषिकेश के गढ़ी श्यामपुर निवासी 18 वर्षीय युवक की रविवार की सुबह मृत्यु हो गई। मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments