Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएलटी चयनित अभ्यर्थियों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

एलटी चयनित अभ्यर्थियों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

देहरादून। सहायक अध्यापक पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को सीएम आवास कूच किया। वे तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने हाथीबड़कला पर ही उन्हें रोक दिया।

चयनित अभ्यर्थी अमित डंगवाल ने कहा कि एलटी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 31 दिसंबर 2021 को जारी हुआ था। 8 माह बाद भी अभी तक अभ्यार्थियों को नियुक्ति प्राप्त नहीं हुयी है। पिछले महीनों से अभ्यर्थी मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, माध्यमिक शिक्षानिदेशक, शिक्षा महानिदेशक यूकेएसएसएससी सचिव व अध्यक्ष से इस सम्बन्ध में कई बार मुलाकात व ज्ञापन सौंप चुके है। किन्तु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जिस से गुस्साए अभ्यर्थियों ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस के रोकने पर वे वही धरने पर बैठ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments