Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएसटीएफ ने अवैध स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया

एसटीएफ ने अवैध स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया

देहरादून। सवांददाता। एसटीएफ ने मादक तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से करीब 38 ग्राम अवैध रूप से स्मैक बरामद हुई है। एसटीएफ की टीम आगे भी इसी तरह से मादक तस्करों के खिलाफ कार्यवाही का अभियान जारी रखेगी।

बात दे कि अपर निदेशक एसटीएफ के निर्देश पर एडीटीएस व एसटीएफ के संयुक्त तत्वधान में मादक तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत आज टीम को नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास एक मादक तस्कर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम हरकत में आ गई। मौके पर जैसे ही टीम पहुंची, तो संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई, जिस पर वह घबराते हुए जवाब देने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मादक तस्करी की बात को कबूल किया है।

संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से करीब 38 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। तस्कर की पहचान रविंद्र उर्फ बिंदर निवासी चमनपुरी मौहल्ला, राजनेंद्र नगर, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। तस्कर पर संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायलय से जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments